{"_id":"5b8827fe42c79246400ab748","slug":"21535649790-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे शाही स्नान के लिए देश भर से पहुंचने लगे शिव भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे शाही स्नान के लिए देश भर से पहुंचने लगे शिव भक्त
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
manimahesh
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान 2 सितंबर को होने वाले छोटे शाही स्नान के लिए पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर से भद्रवाही गाड़ियों में भरमौर पहुंचना आरंभ हो गए हैं। वीरवार को भी दो दर्जन से अधिक गाड़ियों में भोले के भक्त भरमौर चौरासी परिसर में शिव के जयकारे लगाते हुए पहुुंचे। आगामी दिनों में शिव भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी होने वाली है।
इस मर्तबा कृष्णाष्टमी के अवसर पर 2 सितंबर को आयोजित होने वाले छोटे शाही स्नान में हजारों की संख्या में शिव भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। छोटे शाही स्नान के दौरान पवित्र डल में डुबकी लगाने के लिए अभी से ही पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर सहित पंजाब, उत्तरांचल, दिल्ली, चंडीगढ़ से शिव भक्त जुटना आरंभ हो गए है। हालांकि, बीते दिनों जिले में होने वाली भारी बारिश ने भरमौर प्रशासन और श्रद्धालुओं की चिंताओं को भी बढ़ाने का ही काम किया था। मगर अब मौसम के खुलते ही दो सितंबर को होने वाले छोटे शाही स्नान के लिए देश के हर कोने से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया है। चौरासी परिसर में वीरवार को जम्मू से पहुंचे प्रदीप कुमार, नरेश कुमार, कपिल कुमार, राजीव कुमार, नरेश कुमार, प्रमोद कुमार और योगराज का कहना है कि वह हर वर्ष सह परिवार पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान डल में डुबकी लगाने के लिए पहुुंचते हैं।
विज्ञापन