{"_id":"5b71c5f242c792113c3b8459","slug":"21534182898-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी बंद रहेेंगे जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी बंद रहेेंगे जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
landslide
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। मंगलवार को मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसको लेकर जिलाधीश ने शिक्षा उपनिदेशक को निर्देश जारी कर दिए हैं। मौसम के कड़े तेवरों को देखते हुए जिला प्रशासन ने 14 अगस्त को भी स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने न आए। भारी बारिश के चलते जिले भर के नदी और नाले उफान पर हैं। जगह-जगह भूस्खलन होने से रास्ते बंद पड़े हैं जबकि कई रास्ते और मार्ग अवरुद्ध हैं। इन्हें बहाल करने का कार्य प्रगति पर है। इस बीच लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है।
मौसम विभाग की चेतावनी को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों में 14 अगस्त को अवकाश घोषित कर दिया। ताकि मौसम की बेरूखी के चलते स्कूली बच्चों को कोई परेशानी न पेश आए। इतना ही नहीं प्रशासन की ओर से यह भी निर्देश जारी किए गए हैं कि 15 अगस्त का कार्यक्रम उन्हीं स्कूलों में मनाया जाए, जहां पर संभव हो। दूरदराज के स्कूलों में बारिश के चलते कार्यक्रम को करवा पाना संभव नहीं है। स्कूली छात्रों को भी स्कूल पहुंचने में परेशानी होगी।
विज्ञापन
इनसेट
उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पाल ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों में 14 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके चलते जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसके बारे में स्कूल प्रभारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन