{"_id":"5b5dfc854f1c1b58488b7a01","slug":"21532886149-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अंग्रेजी वाली मैडम’ गीत पर जमकर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अंग्रेजी वाली मैडम’ गीत पर जमकर झूमे दर्शक
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Minjar Fair
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। मिंजर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक कुलविंद्र बिल्ला के नाम रही। कुलविंद्र बिल्ला ने पंजाबी गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान दर्शकों ने पंजाबी गानों पर जमकर झूमे। सांस्कृतिक संध्या को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। उन्होंने याद यार दी, अंग्रेजी वाली मैडम, रूह वर्गी, एंटीना, डीजे बजदा, तेरे वाला जट नी जैसे गाने गाकर दर्शकों को खूब नचाया। इससे पहले मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत मुसाधा गायन से हुई। इसमें प्रताप चंद एंड पार्टी ने शिव कैलाशों के वासी, धुडू नचया समेत अन्य मुसाधा गीत प्रस्तुत किए। कुंजड़ी मल्हार कार्यक्रम में अजीत भट्ट एंड पार्टी ने राजा राम सिंघा, उड़ा मेरिए कुंजड़िए, साइंया ऐसी लागी प्रीत और देश बदरा पिया मेरा परदेश जैसे गानों को कुंजड़ी मल्हार अंदाज में गाकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। इसके बाद अन्य कलाकारों ने प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।
स्थानीय कलाकारों ने जमकर बटोरीं तालियां
कांगड़ा की श्वेता राणा ने झुमका गिरा और अनारकली डिस्को चली गीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा स्थानीय गायक दीपिका मुस्कान, राकेश, विमला, पायल डांस ग्रुप, सुनीता, विमला, जगदीश , कुलदीप सिंह एंड पार्टी, पवन ठाकुर, आयात मलिक, आदित्य शर्मा ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मेले के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की व्यवस्था शानदार रही। सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर को उपायुक्त चंबा ने शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर, एसडीएम चंबा दीप्ति मंढोत्रा, एडीसी चंबा हेमराज बैरवा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।