{"_id":"5b32466f4f1c1bf16e8b9ea5","slug":"21530021487-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाडुंई के लोग आज भी सड़क सुविधा से कोसों दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाडुंई के लोग आज भी सड़क सुविधा से कोसों दूर
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
road shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत उटीप के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त हरीकेश मीणा से मिला। ग्रामीणों ने बताया कि उटीप पंचायत का दाडुंई गांव आज तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। इस वजह से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण उत्तम चंद, अजय कुमार, विजय, शकुंतला देवी, मीनू, रजनी, नीलम, विनोद कुमार और अंजू देवी ने बताया कि लोगों को सड़क तक पहुंचने के लिए तीन किमी पैदल चलना पड़ता है।
यह रास्ता इतना खतरनाक है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। रास्ते की खस्ताहालत के बारे में कई बार प्रशासन और बीडीओ को अवगत करवाया जा चुका है। मगर अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। अगर गांव तक सड़क का निर्माण हो जाता है, तो सैकड़ो लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि जल्द सड़क का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन