{"_id":"5aa0165e4f1c1b4f588bc57d","slug":"21520440926-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलिंग टूटने से खाई में गिरा व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलिंग टूटने से खाई में गिरा व्यक्ति
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। रावी व्यू कैफे-कसाकड़ा मार्ग पर एक युवक खाई में गिरने से घायल हो गया। घायल की पहचान अजय पुत्र बृज लाल निवासी गजनुई के रूप में हुई है। जोकि बुधवार को रावी व्यू कैफे के साथ लगी रेलिंग के साथ खड़ा था।
इसी दौरान रेलिंग का एक हिस्सा टूट गया। इससे वह खाई में गिर गया। नीचे गिरने से उसे गंभीर चोटें आई हैं। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि घायल का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन