फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सड़क न होने से 20 किमी पैदल सफर कर रही चार हजार की आबादी

सड़क न होने से 20 किमी पैदल सफर कर रही चार हजार की आबादी

Sat, 03 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सड़क न होने से 20 किमी पैदल सफर कर रही चार हजार की आबादी
road shimla

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। नरोई से लुहाणी तक सड़क बनाने को लेकर ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे हैं। मगर प्रशासन और सरकार ने इस संबंध में आज तक कोई उचित कदम नहीं उठाए हैं। नतीजा इस क्षेत्र के लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए 20 किमी का सफर करना पड़ता है। सड़क बनने से ग्राम पंचायत खरल, सूरी और सूलणी के तीन दर्जन गांव को लाभ मिलेगा। ग्रामीण कई बार सड़क बनाने को लेकर प्रशासन और विभाग को प्रस्ताव दे चुके हैं। मगर अभी तक उन प्रस्तावों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है।

ग्रामीण पहलाद भक्त शर्मा, ज्ञान चंद, तुला राम, लेखराज, चमारु राम, महेश कुमार, रवि कुमार, माधो राम और गीता देवी ने बताया कि पंचायतों के गांवों में रहने वाले लोगों को अपनी जरूरत का सामान खच्चर पर लादकर घर पहुंचाना पड़ता है। गृह निर्माण करते समय ग्रामीणों को निर्माण सामग्री ढोने में भी काफी परेशानी होती है। इसके अलावा बीमार व्यक्ति को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में भी लोगों को पालकी का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि उपरोक्त पंचायतों के गांव को जल्द सड़क से जोड़ा जाए। ग्रामीणों को सड़क जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सके। अधिशाषी अभियंता अरुण पठानिया ने बताया कि वन विभाग की एनओसी नहीं मिलने की वजह से कार्य रुका है। एनओसी मिलने पर सड़क का कार्य शुरू करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed