{"_id":"5a5647784f1c1b37198b60ae","slug":"21515603832-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों का गबन करने वाले पंचायत सचिव के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसों का गबन करने वाले पंचायत सचिव के खिलाफ एफआईआर
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के तहत ग्राम पंचायत करेल में तैनात पंचायत सचिव के खिलाफ धोखाधड़ी और पैसों का गबन का मामला सामने में आया है। विकास खंड अधिकारी पांगी की शिकायत पर पुलिस ने पंचायत सचिव ग्राम पंचायत करेल ध्यान सिंह के खिलाफ भादंस की धारा 409 और 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2010-11 में उक्त पंचायत सचिव धरवास में तैनात था ओर पंचायत सचिव ने वहां पर 21 हजार पांच सौ रुपये गबन किया। मगर इस बात की किसी को खबर नहीं हुई। इसके बाद पंचायत सचिव ने वर्ष 2014-15 में ग्राम पंचायत लुज में रहते मनरेगा के काम के लिए छह लाख छियासी हजार 164 रुपये का सामान खरीदा। मगर ध्यान सिंह ने इस सामान के कोई भी बिल और दस्तावेज विकास खंड अधिकारी कार्यालय में जमा नहीं करवाए। बहरहाल मामले की भनक लगते ही विकास खंड अधिकारी पांगी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी चंबा डॉ. वीरेंद्र तोमर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। पुलिस ने विकास खंड अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पंचायत सचिव एक जगह पैसों का गबन किया है तो वहीं दूसरी तरफ मनरेगा के लिए सामान की खरीद की। मगर कार्यालय में बिल और दस्तावेज जमा नहीं करवाए।