फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   212 families will fulfill their dream of owning a house, timber was found

Chamba News: घर का सपना पूरा करेंगे 212 परिवार, मिली इमारती लकड़ी

Mon, 29 Dec 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 29 Dec 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
212 families will fulfill their dream of owning a house, timber was found
चंबा। चुराह वन मंडल की तीन रेंजों में 212 परिवारों को टिंबर डिस्ट्रीब्यूशन (टीडी) के तहत घर बनाने के लिए इमारती लकड़ी मिली है। इसमें कई परिवारों के घर आपदा के दौरान भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए थे, जिन्हें विभाग ने तुरंत प्रभाव से इमारती लकड़ी मुहैया करवाई।
विज्ञापन

जंगलों में सूखे और बारिश व बर्फबारी से गिरे पेड़ों से इन परिवारों को लकड़ी आवंटित की गई। वन विभाग जहां जंगलों में अवैध कटान करने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है तो वहीं जंगल पर निर्भर रहने वाले जरूरतमंद लोगों को नियमानुसार लाभ भी पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

इसका उदाहरण चुराह वन मंडल के ये परिवार हैं। जिन्हें अपना घर बनाने के लिए लकड़ी दी गई है। विभाग की तरफ से सभी कागजी औपचारिकताओं को पूरा करके उन्हें लकड़ी उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औपचारिकता पूरी न कर पाए 50 परिवारों को भी राहत
आपदा में क्षतिग्रस्त हुए मकानों को दोबारा बनाने के लिए विभाग ने प्रशासन के आदेशों पर तुरंत प्रभाव से इमारती लकड़ी मुहैया करवाई। उनसे कागजी कार्रवाई भी बाद में पूरी की गई, जो परिवार इस औपचारिकताओं को पूरा करने में असमर्थ थे, ऐसे 50 बेघर परिवारों को भी लकड़ी मुहैया करवाई गई।


तीन रेंजों में टीडी के तहत 212 परिवारों को इमारती लकड़ी महुैया करवाई गई है। मौजूदा समय में भी कई लोगों के आवेदन उनके पास पहुंचे हैं, जिनकी औपचारिकताएं पूरी करके उन्हें भी लकड़ी मुहैया करवाई जाएगी। सुशील कुमार गुलेरिया, वन मंडल अधिकारी चुराह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed