फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   2088 new pension cases approved: Kuldeep

पेंशन के 2088 नए मामले स्वीकृत : कुलदीप

Fri, 01 Sep 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 01 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
2088 new pension cases approved: Kuldeep
चंबा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत जिले में 49,865 पात्र पेंशन धारकों को वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान लगभग 41.18 करोड़ की धनराशि से विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा पेंशन उपलब्ध करवाई जा रही है। विस अध्यक्ष बचत भवन में आयोजित जिला कल्याण समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सामाजिक सेवा क्षेत्र को विशेष अधिमान देते हुए जिले के लिए 2088 नए पेंशन मामले स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के अंतर्गत 180 पेंशन मामले, वृद्धावस्था पेंशन के 1605, राष्ट्रीय विधवा पेंशन के 25, विधवा पेंशन के 158 और अपंग पेंशन के तहत 220 मामले शामिल किए गए हैं। बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत लंबित 1,568 नए पेंशन मामलों का अनुमोदन किया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान विभाग की ओर से अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 47,659 पात्र पेंशनधारकों को लगभग 76.12 करोड़ की धनराशि पेंशन स्वरूप प्रदान की गई। कहा कि जारी वित्त वर्ष के दौरान जिले में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 34, 652 पेंशन धारकों को सामाजिक सेवा सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने पेंशन मामलों के समाधान में अधिकारियों को विशेष प्राथमिकता रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी को पात्र वर्ग के लिए कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत अन्य कोर्स शामिल करने और जिले के लिए आवंटित बजट राशि को बढ़ाने को लेकर भी कार्य योजना तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं की प्लेसमेंट के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने गृह निर्माण अनुदान योजना के अंतर्गत आपदा प्रभावित परिवारों के लिए विशेष प्राथमिकता रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed