फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भांदल के बबी पहलवान ने जीता दंगल

भांदल के बबी पहलवान ने जीता दंगल

Sat, 14 Jul 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
भांदल के बबी पहलवान ने जीता दंगल
demo pic - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

किहार (चंबा)। भांदल छिंज मेले का खिताब भांदल के बबी पहलवान ने जीता। जबकि, बघेईगढ़ के रमेश उपविजेता बने। ग्राम पंचायत सनूंह के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भांदल के प्रांगण में छिंज मेले का आयोजन किया गया। छिंज मेले में बतौर मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर ने शिरकत की।

भांदल छिंज मेला कमेटी के संयोजक और बीडीसी सदस्य योगराज गौतम ने मुख्यातिथि डीएस ठाकुर को बैज, शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। रावमापा के प्रधानाचार्य निर्मल सिंह ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डीएस ठाकुर ने कहा कि छिंज मेले हमारी संस्कृति का परिचय देते हैं।
विज्ञापन


मेला देेखने के लिए आज भी ग्रामीण एक जगह पर एकत्रित होते हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर ने छिंज मेला कमेटी भांदल को अपनी तरफ से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर नायब तहसीलदार भलेई मोहम्मद यासीन सोनी, एसएचओ किहार, अख्तर मांगरा, मदन लाल सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed