{"_id":"5b1697de4f1c1b694d8b4cfe","slug":"201528207326-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकार पानी बहाया तो आईपीएच विभाग काटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकार पानी बहाया तो आईपीएच विभाग काटेगा कनेक्शन
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
water shimla
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा में पानी की कमी को देखते हुए आईपीएच विभाग ने पानी का दुुरुपयोग करने वालों के कनेक्शन काटने का फरमान जारी कर दिए हैं। इसको लेकर सभी फीटरों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इसमें बताया गया है कि जहां पर भी पानी का दुरुपयोग होता पाया गया, वहां पर कार्रवाई करते हुए सीधे कनेक्शन काटा जाएगा। आईपीएच विभाग को काफी समय से शिकायतें मिल रही थी, कि लोग अपने घरों और सरकारी नलों में पानी का दुरुपयोग कर रहे हैं।
यहां पानी को व्यर्थ बहाया जा रहा है। इसकी वजह से कई क्षेत्रों के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ता है। इसी बर्बादी को रोकने के लिए विभाग ने पेयजल कनेक्शन काटने का निर्णय लिया है। आईपीएच विभाग के फीटर अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों के घरों और सरकारी नलों में होने वाले पानी के इस्तेमाल पर नजर रखेंगे। कहीं पर भी उन्हें पानी व्यर्थ में बर्बाद होता नजर आया, तो उसे कोई नोटिस और चेतावनी नहीं दी जाएगी। उसका सीधे तौर पर पेयजल कनेक्शन काटा जाएगा। विभाग की इस कार्रवाई से बचने के लिए लोगों को अपने घरों में लगे पेयजल कनेक्शन में पानी का सही इस्तेमाल करना होगा। व्यर्थ में पानी बर्बाद नहीं करना होगा।
विज्ञापन
पानी की बर्बादी पर काटा जाएगा कनेक्शन : अधिशासी अभियंता
आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता दिनेश कपूर ने बताया कि पानी की बर्बादी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अगर कोई पानी की बर्बादी करता पकड़ा गया तो उसका पेयजल कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन