{"_id":"5b083b034f1c1bb06e8b48dd","slug":"201527266051-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट-भरमौर एनएच पर पलटा ट्राला, यातायात ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट-भरमौर एनएच पर पलटा ट्राला, यातायात ठप
Updated Fri, 25 May 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
चंबा-भरमौर मार्ग पर गैहरा के पास ट्राला फंसने से बंद हुआ मार्ग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग शुक्रवार को गैहरा नामक स्थान पर ट्राला फंसने से वाहनों के लिए बंद हो गया। इसकी वजह से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कोई भी वाहन गैहरा से आर-पार नहीं हो सका। मार्ग अवरुद्ध होने से भरमौर से चंबा, पालमपुर और कांगड़ा जाने वाली सरकारी और निजी बसें अपने रूटों पर नहीं जा सकीं। यात्रियों को इसकी वजह से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को निजी वाहन करके चंबा बस स्टैंड पहुंचना पड़ा, जहां से दूसरी बस लेकर उन्हें अपने गंतव्य की ओर रवाना होना पड़ा। खबर लिखे जाने तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया था।
सबसे ज्यादा परेशानी बीमार लोगों को हुई, जो बसों में इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। गर्भवती महिलाएं जो अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज जा रही थीं, उन्हें बसों की अदला-बदली करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों संजय कुमार, मीना कुमारी, अजय कुमार, सुरेंद्र, अमर चंद, योग राज, सुरेश कुमार, अजय, मान सिंह और रूपा ने बताया कि भरमौर और होली में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। इसके चलते गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए चंबा जाना पड़ता है। शुक्रवार को भी कुछेक गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड करवाने चंबा जा रही थीं कि मार्ग बंद होने की वजह से उन्हें काफी परेशान होना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर परियोजना निर्माण को लेकर भारी भरकम मशीनरी ढोई जा रही है। इसको लेकर लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मशीनरी ठिकाने पहुंचाने का काम रात को किया जाए।
बड़े वाहन उचित समय पर ही निकलें : पठानिया
एनएच अधिशासी अभियंता दिवाकर पठानिया ने कहा कि उच्च मार्ग की चौड़ाई का कार्य चल रहा है। इसलिए बड़े वाहनों को उचित समय देखकर ही सड़क पर निकलना चाहिए। इसके लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
गैहरा चौकी को मार्ग बहाल करने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि मार्ग को बहाल करने के लिए गैहरा पुलिस चौकी के प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भारी भरकम वाहनों को रात के समय भेजने के निर्देश दिए जाएंगे।