{"_id":"5b083a134f1c1bb06e8b48da","slug":"201527265811-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बट्ट आईटीआई में रोजगार मेला आयोजित, सात सौ युवाओं ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बट्ट आईटीआई में रोजगार मेला आयोजित, सात सौ युवाओं ने लिया भाग
Updated Fri, 25 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बट्ट आईटीआई में लगा रोजगार मेला
चंबा। बट्ट आईटीआई बौंखरी में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 18 से 25 वर्ष की आयु के करीब 700 युवाओं ने भाग लिया। रोजगार मेला मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड कंपनी की ओर से आयोजित किया गया। कंपनी प्रबंधक प्रशांत सिंह ने बताया कि लिखित परीक्षा होने के बाद 20-25 दिन के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए युवाओं को दूसरे चरण के लिए बजट आईटीआई बौंखरी में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। चुने गए युवाओं को फोन और एसएमएस के माध्यम से अवगत करवाया जाएगा। चयनित युवाओं को गुड़गांव एवं मनेसर के प्लांट में नियुक्ति दी जाएगी। बट्ट आईटीआई के प्रधानाचार्य परवेज अली बट्ट ने बताया कि अगले माह में भी इसी तरह आईटीआई धारक एवं डिग्री और डिप्लोमा धारकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।