फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बोर्ड की लापरवाही पड़ सकती है भोलक दा घटू के लोगों की जिंदगीयों पर भारी

बोर्ड की लापरवाही पड़ सकती है भोलक दा घटू के लोगों की जिंदगीयों पर भारी

Sun, 06 May 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड की लापरवाही पड़ सकती है भोलक दा घटू के लोगों की जिंदगीयों पर भारी
बोर्ड की लापरवाही से चालीस परिवारों पर मंडरा रहा खतरा
विज्ञापन

भोलक दा घटू गांव में हरे-भरे पेड़ों के बीच से गुजार दी बिजली लाइन
बारिश के दौरान कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ग्राम पंचायत जतरूंड के गांव भोलक दा घटू में बिजली बोर्ड प्रबंधन की लापरवाही लोगों की जिंदगी पर कभी भी भारी पड़ सकती है। हैरानी इस बात की है कि बिजली बोर्ड प्रबंधन ने जमीन से कुछ ही फीट ऊपर ही हरे-भरे दरख्तों के साथ ही बिजली की तार गुजार दिए हैं। जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। हैरानी की बात तो यह है कि बोर्ड के अधिकारी इस बारे में अनजान बने हुए हैं। इस वजह से गांव के चालीस परिवारों को हर समय हादसे का खतरा सताता रहता है। सबसे अधिक खतरा बारिश के दौरान रहता है। ऐसे में करंट फैलने की आशंका बनी रहती है। इससे कभी भी किसी भी व्यक्ति की जान जोखिम में पड़ सकती है। बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि रविवार को उन्होंने मौके पर पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि बिजली की तारों को व्यवस्थित करने के लिए जल्द ही खंभे स्थापित किए जाएंगे। वहीं जिलाधीश चंबा हरीकेश मीणा ने बताया कि लोगों की समस्या को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर इसे ठीक करवाया जाएगा।

कोट्स
भटियात विधायक विक्रम जरयाल ने बताया कि जतरूंड पंचायत के गांव भोलक दा घटू में बिजली की तारें जमीन से कुछ ऊंचाई पर हैं और हरे-भरे दरख्तों के साथ होकर गुजर रही है। इनको जल्द ही दुरुस्त करने के बारे में बिजली बोर्ड को निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed