{"_id":"5a9435304f1c1b3f658b5099","slug":"201519662384-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंजराड़ू-बैरागढ़ मार्ग पर 12 घंटे रहा अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंजराड़ू-बैरागढ़ मार्ग पर 12 घंटे रहा अवरुद्ध
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
landslide
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। भंजराड़ू-बैरागढ़ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही 12 घंटे तक ठप रही। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मार्ग रविवार को शाम सात बजे शुक्राली के समीप भूस्खलन होने की वजह से अवरुद्ध हो गया था। इस वजह से रविवार सुबह आठ बजे तक मार्ग से वाहनों की आवाजाही बाधित रही। मार्ग खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं दूसरी ओर सलूणी के पास भी ट्रक खराब होने से एक घंटा वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इसके चलते सुबह के समय चंबा की ओर जाने वाली बसें समय पर नहीं पहुंच पाई। जबकि चंबा से बैरागढ़ के लिए निकली बसें भी देरी से पहुंची। लोक निर्माण विभाग तीसा के अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि मार्ग को सुबह खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन के चलते मार्ग अवरुद्ध हुआ था।