फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पांगी मैराथन में जगदीश ने झटका पहला स्थान

पांगी मैराथन में जगदीश ने झटका पहला स्थान

Thu, 25 Jan 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पांगी मैराथन में जगदीश ने झटका पहला स्थान
demo pic

 

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांगी(चंबा)। पांगी उपमंडल मुख्यालय किलाड़ में राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए उद्देश्य से मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आवासीय आयुक्त पांगी रोहित राठौर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर आवासीय आयुक्त कार्यालय से हैलीपैड तक करीब तीन किलोमीटर मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें लगभग पचास प्रतिभागियों ने भाग लिया। पांगी मैराथन में जगदीश ने पहला स्थान झटका। इसके बाद मतदाता दिवस पर सामूहिक चर्चा का आयोजन भी किया गया। इसमें विभिन्न कार्यालयों ने अपने विचार रखे। इस चर्चा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को बेहतर और कारगर बनाने के लिए सुझाव दिए। आवासीय आयुक्त रोहित राठौर ने इन सुझावों को कार्यान्वित करने का आश्वासन दिया और सभी पांगी वासियों से आह्वान किया है कि सब मिलकर भविष्य के सभी निर्वाचनों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और लोकतंत्र को मजबूत करने में सहयोग करें। कार्यक्रम के अंत में मैराथन में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले जगदीश कुमार, अशोक कुमार और तिलकराज को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद मौजूद सभी लोगों को शपथ दिलवाई गई। इस मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed