फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तीसा के संपर्क मार्गों की जल्द सुधरेगी हालत : उपायुक्त

तीसा के संपर्क मार्गों की जल्द सुधरेगी हालत : उपायुक्त

Thu, 11 Jan 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
तीसा के संपर्क मार्गों की जल्द सुधरेगी हालत : उपायुक्त
Road Shimla

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा है कि लोगों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ हल किया जाए। चुराह उपमंडल की भौगोलिक परिस्थितियां विपरीत है। ऐसे में यहां लोगों की समस्याओं को अधिकारी ध्यान में रखें और इनक जल्द से जल्द निपटारा किया जाए। वीरवार को यह बात उपायुक्त ने एसडीएम कार्यालय तीसा में कही। बैठक के दौरान मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों ने कुछ समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने कहा कि इलाके में ज्यादातर समस्याएं बिजली और पानी सहित सड़कों की है। क्षेत्र के अधिकतर लोग किसान और बागवानी कर जीवनयापन करते हैं। उन्होंने कहा कि चुराह क्षेत्र में सेब के उत्पादन की बढ़ोतरी के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने चंबा-तीसा मार्ग व अन्य संपर्क मार्गों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान गुवाड़ी पंचायत के प्रधान प्रवीण कुमार दुग्गल ने बताया कि पंचायत की ओर से यहां आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का निर्माण करवाया था। मगर पेमेंट लटकी हुई है। ऐसे में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि इस समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा। बैठक के दौरान विद्युत बोर्ड के अधिकारियों ने आवासीय भवनों की हालत के बारे में भी उपायुक्त को अवगत करवाया। अधिकारियों ने बताया कि आवासीय भवनों की हालत जर्जर हो चुकी है। उन्होंने इन भवनों को डिस्मेंटल कर नए भवन निर्माण करवाने की मांग की। इस दौरान एसडीएम तीसा हेमचंद वर्मा, तहसीलदार चुराह एसएस पठानिया, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी और नायब तहसीलदार सुधीर कुमार सहित अन्य अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed