{"_id":"5a4d12824f1c1bfc0f8b7729","slug":"201515000450-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाघुईं में किराने की दुकान जली, लाखों का सामान जला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाघुईं में किराने की दुकान जली, लाखों का सामान जला
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
साहो (चंबा)। ग्राम पंचायत सराहन के नाघुईं गांव में मंगलवार रात को किराने की दुकान आग की भेंट चढ़ गई। इस अग्निकांड में डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। देर रात हुई आग की इस घटना से दुकान में रखा सामान जल गया है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार देर रात का है जब अचानक किराना की दुकान में लाग गई। रात को जब दुकान में लगी आग की लपटें आसपास के घरों में पहुंचने लगीं, तो लोगों की नींद खुल गई। लोगों ने फौरन दुकान के मालिक जोगेंद्र कुमार को इसकी सूचना दी। साथ ही आग को बुझाना शुरू किया। काफी देर तक मशक्कत करने के बाद लोगों ने आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से पहले दुकान की आग बुझ चुकी थी। पंचायत प्रधान ने बुधवार को जाकर घटना का मुआयना किया। साथ ही संबंधित पटवारी को आगजनी के बारे में सूचित किया। पटवारी ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया गया। इसमें उन्होंने पाया कि दुकान में रखा सामान राख हो चुका है। दुकान और भीतर रखे सामान को मिलाकर डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पटवारी रिपोर्ट को प्रशासनिक अधिकारी को सौंपेगा। इसके बाद प्रभावित को आर्थिक सहायता जारी की जाएगी।
नए साल के दूसरे दिन साहो क्षेत्र में आगजनी की दूसरी घटना सामने आई है। नव वर्ष के पहले दिन बरौर पंचायत में दो मंजिला मकान जला था। जबकि दूसरे दिन सराहन पंचायत में करियाने की दुकान आग में स्वाह हो गई। अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।