{"_id":"5a3a96f64f1c1bbd208b7c00","slug":"201513789174-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 दिसंबर को भलेई क्षेत्र में बिजली सप्लाई रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 दिसंबर को भलेई क्षेत्र में बिजली सप्लाई रहेगी बंद
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तेलका (चंबा)। विद्युत उपमंडल भलेई के अंतर्गत आने वाली 11 केवी लाईन की मरम्मत के लिए 22 दिसंबर शुक्रवार को बिजली बाधित रहेगी। सहायक अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को लचोड़ी-वांगल 11 के वी लाईन की मरम्मत की जाएगी। इस दौरान भलेई, वांगल, धार, किलोड़ और बरंगाल पंचायतों के सभी गांवों में बिजली बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि सर्दी का मौसम आ चुका है ऐसे में बारिश, बर्फबारी से पहले लाईन की मरम्मत करनी आवश्यक है।