फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   201283 women will cast their votes in the grand festival of democracy: Repaswal

लोकतंत्र के महापर्व में 201283 महिलाएं डालेंगी वोट : : रेपसवाल

Sat, 23 May 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 23 May 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
201283 women will cast their votes in the grand festival of democracy: Repaswal
चंबा। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए जिले में 201283 महिलाएं मतदाता सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले के 7 विकास खंडों में 407853 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 206570 पुरुष मतदाता हैं। उन्होंने खंड बार महिला मतदाताओं की जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड भरमौर में 16987, भटियात में 46925, चंबा में 31137, मैहला में 34489, पांगी में 7633 सलूणी में 32746 तथा तीसा विकास खंड में 31366 महिलाएं मतदाता सूची में दर्ज हैं। विकास खंड भरमौर में 36183 मतदाताओं में 19196 पुरुष मतदाता पंजीकृत हैं। विकास खंड भटियात में 94111 मतदाताओं में 47186 पुरुष, चंबा में 62594 मतदाताओं में 31457 पुरुष, मैहला में 70040 मतदाताओं में 35551 पुरुष, पांगी में कुल 15756 मतदाताओं में 8123 पुरुष, सलूणी में कुल 65502 मतदाताओं में 32756 पुरुष और तीसा विकास खंड में 63667 मतदाताओं में 32301 पुरुष मतदाता सूची में पंजीकृत हैं। उन्होंने जिले की सभी महिला मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने महिलाओं से अपने परिवार, पड़ोस एवं अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed