{"_id":"62715ee343e80f3c246eaba7","slug":"200-students-took-the-exam-to-become-a-genius-chamba-news-sml407661128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीनियस बनने के लिए 200 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीनियस बनने के लिए 200 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
कौन बनेगा जीनियस प्रतियोगिता के दौरान परीक्षा देते विद्यार्थी।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में ‘कौन बनेगा जीनियस’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
लिखित परीक्षा में विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के 200 से भी अधिक विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रतियोगिता का आयोजन उपमंडलाधिकारी नवीन तनवर के मार्गदर्शन में किया गया। कंपीटीशन एस्पिरेंट टीम इससे पहले भी इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करवाती रही है जिसको लेकर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में खासा उत्साह रहा है।
कोरोना काल में टीम इस तरह के टेस्ट नहीं करवा पाई थी। लिहाजा अभिभावकों के आग्रह पर इस साल फिर से कंपीटीशन एस्पिरेंट टीम ने प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कंपीटीशन का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना और उनमें छिपी प्रतिभा को निखारना है।
इस मौके पर टीम के सदस्य चंदन सहगल, राजन, इमरान, नीना शर्मा, मंजीत कुमार, रीना शर्मा, बबीता, विपुल, अभिषेक, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे। परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा। परीक्षा में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को उपमंडलाधिकारी सम्मानित करेंगे।