{"_id":"57ee8e0d4f1c1bf0455744fd","slug":"20-ekad-land-to-mc","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 एकड़ जमीन पर बनेगा चंबा मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 एकड़ जमीन पर बनेगा चंबा मेडिकल कॉलेज
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Fri, 30 Sep 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा के भवन का निर्माण कार्य 20 एकड़ जमीन पर पूरा होगा।
विज्ञापन
उपायुक्त सुदेश मोख्टा की हिदायत पर कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग की टीम ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर अनिल ओहरी की मौजूदगी में शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज क्षेत्र की निशानदेही का काम पूरा कर लिया है।
डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि जिस जगह पर मेडिकल कॉलेज परिसर का निर्माण होना है, उस समूचे क्षेत्र की निशानदेही व पैमाइश कर ली गई है। यह भूमि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा तय मानकों के अनुरूप है।
विज्ञापन
भूमि की निशानदेही के बाद मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण की आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। जल्द ही सारी प्रक्रियाएं पूरी करके मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा ताकि चंबा वासियों को जल्द से जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर सरकार व प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मेडिकल कॉलेज भवन का शिलान्यास कर सकते हैं। उसके बाद युद्धस्तर पर मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।