फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   20 deodar sleepers recovered near Priyangal

Chamba News: प्रियुंगल के समीप देवदार के 20 स्लीपर बरामद

Tue, 20 May 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
20 deodar sleepers recovered near Priyangal
चंबा-लंगेरा मार्ग पर वन विभाग द्वारा पकड़ी गई लकड़ी से भरी पिकअप।
चंबा। लंगेरा-सलूणी सड़क पर प्रियुंगल के समीप वन विभाग की टीम ने सड़क किनारे रखे देवदार के 20 स्लीपर बरामद किए। टीम ने इन स्लीपरों को अपने कब्जे में लेकर देर रात पिकअप गाड़ी से बीओ कार्यालय पहुंचाया। टीम अब मामले की जांच में जुट गई है। टीम यह पता लगाने के प्रयास में है कि आखिरकार यह अवैध कटान कहां हुआ है और किन अज्ञात लोगों ने इस अवैध कटान को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात 11:00 बजे वन विभाग की टीम संघनी के पास गश्त कर रही थी। उसी दौरान टीम जब प्रियुंगल के समीप पहुंची तो सड़क किनारे स्लीपर रखे हुए दिखे। टीम ने तुरंत आसपास के जंगलों में निरीक्षण किया लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। विभाग ने इन स्लीपरों को अपने में कब्जे लेकर रात को ही गाड़ी से बीओ कार्यालय पहुंचाया। अवैध कटान को लेकर विभाग संबंधित वनरक्षक से भी पूछताछ कर सकता है क्योंकि जंगलों की रखवाली करना वन रक्षक की जिम्मेदारी है। वन परिक्षेत्र अधिकारी कुलदीप कालिया की अगुवाई में विभागीय टीम इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि रात को नाके के दौरान वन विभाग की टीम ने 20 देवदार के स्लीपर पकड़े है। उन्होंने कहा कि मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला है। गाड़ी के जरिये स्लीपरों को बीओ कार्यालय पहुंचाया गया है। वन काटुओं ने कहां अवैध कटान किया है, इसके बारे में टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed