फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   20 bags of government cement kept for riot in school grounds got spoiled

Chamba News: खराब हो गया स्कूल मैदान के डंगे के लिए रखा 20 बोरी सरकारी सीमेंट

Fri, 10 Nov 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 10 Nov 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
20 bags of government cement kept for riot in school grounds got spoiled
चंबा में चुराह के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गनेड़ में खराब पड़ी सीमेंट की  बोरियां।स्त्रोत
चंबा। हमेशा से चर्चाओं में रहने वाले चुराह विधानसभा क्षेत्र में 20 बोरी सरकारी सीमेंट खराब होने का मामला सामने आया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशला गनेड़ में खेल मैदान के डंगे निर्माण कार्य में इसका प्रयोग होना था।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों की लापरवाही से सीमेंट खराब हो गया। आठ माह बाद भी खेल मैदान में डंगे का कार्य अधर में लटका है। हैरत की बात है कि स्कूल प्रबंधन समिति ने कई बार पंचायत प्रतिनिधियों को इस बारे में सूचित कियाए लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। अब मामला सामने आने के बाद विकास खंड अधिकारी ने मामले की जांच के लिए कनिष्ठ अभियंता को निर्देश जारी कर दिए हैं। दूसरी ओर, पंचायत प्रतिनिधि पंचायत सचिवों के हड़ताल पर जाने का तर्क दे रहे हैं।
विज्ञापन

चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत तीसा-द्वितीय के तहत आती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गनेड़ में वर्ष 2021 में बरसात के दिनों में खेल मैदान का डंगा गिर गया था। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा विभाग को इस बारे में सूचित किया था। इसके बाद बाकायदा पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान जिला खेलकूद निदेशालय की ओर से खेल मैदान का डंगा लगाने के लिए दस लाख का बजट जारी हुआ। इसके बाद डंगा निर्माण का कार्य विकास खंड कार्यालय की ओर से पंचायत को सौंपा गया। कार्य आवंटन के बाद से लेकर अब तक गिरे डंगे के स्थान पर नया डंगा नहीं लग पाया है। अब हैरत की बात तो ये है कि डंगा निर्माण के लिए विद्यालय के कमरे में रखी गई 20 बोरी सीमेंट की जम चुकी हैं। इन्हें देख का प्रतीत होता है कि अब ये प्रयोग में लाए जाने लायक नहीं रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य लेखराज महाजन ने बताया कि आठ माह से कार्य बंद पड़ा ्रहै। इतना ही नहीं, कक्षा कक्ष में रखी गई सीमेंट की बोरियां जम चुकी हैं। कई बार पंचायत प्रतिनिधियों को कार्य आरंभ करने बारे एसएमसी पदाधिकारी भी आग्रह कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कार्य आरंभ नहीं हो पाया है।

पंचायत प्रधान ललिता ने बताया कि सीमेंट की एक-दो बोरी ही खराब हुई हैं। बताया कि पंचायत सचिवों के हड़ताल के चलते उनके मस्टररोल पास नहीं हो पाए थे। बहरहाल, एक-दो दिन के भीतर कार्य को आरंभ करवा दिया जाएगा।
विकास खंड अधिकारी तीसा निशी महाजन ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। कनिष्ठ अभियंता को मामले की जांच के निर्देश जारी किए गए हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed