फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चालीस साल पहले बनी गोठ-देवगाह सड़क आज तक नहीं हो पाई पक्की

चालीस साल पहले बनी गोठ-देवगाह सड़क आज तक नहीं हो पाई पक्की

Wed, 01 May 2019 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
चालीस साल पहले बनी गोठ-देवगाह सड़क आज तक नहीं हो पाई पक्की
सलूणी (चंबा)। चालीस साल पहले बनी गोठ से देवगाह सड़क आज तक पक्की नहीं हो पाई है। इस कारण सड़क की हालत दयनीय हो चुकी है। वाहन चालकों समेत राहगीरों को सड़क पर आवाजाही करने में परेशानी पेश आ रही है। सड़क पक्की न होने से एक दर्जन पंचायतों में रहने वाली छह हजार आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोनिवि सड़क को पक्का करने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहा है। यही कारण है कि आज तक उपरोक्त सड़क पक्की नहीं हो पाई। ऐसा नहीं है कि सड़क को पक्का करने के लिए सरकार की ओर से बजट स्वीकृत न किया गया हो। एक साल पहले सरकार ने सड़क को पक्का करने के लिए तीस लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी थी।
विज्ञापन


विभाग ने टेंडर लगाकर सड़क को पक्का करने का कार्य भी शुरू करवा दिया। मगर एक किमी सड़क पर सॉलिंग होने के बाद यह कार्य बंद हो गया। जो आज तक दोबारा शुरू नहीं हो सका है। सड़क पर गड्ढों के साथ धूल मिट्टी की भरमार हो चुकी है। गड्ढों की वजह से कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकता है। लोगों ने सड़क को पक्का करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनिवि के अधिशाषी अभियंता पीसी शर्मा ने बताया कि आईपीएच विभाग की पाइप सड़क के बीच में आने की वजह से कार्य रुका हुआ है। पाइपों को हटाने के बाद सड़क को पक्का कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed