फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड बंद, मरीज परेशान

चंबा मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड बंद, मरीज परेशान

Thu, 11 Apr 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड बंद, मरीज परेशान
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में 15 तक किसी भी मरीज के अल्ट्रासाउंड टेस्ट नहीं होंगे। इसकी वजह यह है कि मेडिकल कॉलेज में तैनात रेडियोलॉजिस्ट के 15 अप्रैल तक जरूरी कार्य से छुट्टी पर चला गया है। इस कारण अब जिले भर से यहां अल्ट्रासाउंड करवाने आने वाले मरीजों को दिक्कतें झेलनी होगी या फिर निजी लैबों में महंगे दाम पर टेस्ट करवाने होंगे। अल्ट्रासाउंड टेस्ट की सुविधा बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को होगी। गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ समय-समय पर जांच करने के लिए अल्ट्रासाउंड करवाने को कहते हैं। इससे उनके गर्भ में पल रहे बच्चे की स्थिति और सेहत का पता लगाता है।
विज्ञापन


इसके चलते अस्पताल में रोजाना तीस से चालीस मरीजों के अल्ट्रासाउंड होते हैं। मगर रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी जाने के बाद अस्पताल में यह सुविधा बंद हो गई है। हालांकि गर्भवती और अन्य मरीज अल्ट्रासाउंड करवाने को लेकर अल्ट्रासाउंड केंद्र में पहुंच रहे हैं। यहां पहुंचने पर ही उन्हें डॉक्टर के छुट्टी पर होने की सूचना दी जा रही है। इसको लेकर केंद्र के बाहर कोई भी सूचना बोर्ड नहीं लगाया है। चंबा अस्पताल को भले ही मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिल गया हो लेकिन मेडिकल कॉलेज जैसी सुविधाएं मरीजों को अभी तक नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में कम से कम दो या इससे अधिक रेडियोलॉजिस्ट होने चाहिए। जबकि चंबा मेडिकल कॉलेज में एक ही रेडियोलॉजिस्ट लंबे समय से सेवाएं दे रहा है। इसके छुट्टी पर जाने से व्यवस्थाएं चरमरा जाती हैं। महिला रोग ओपीडी में रोजाना 200 से 300 महिलाएं अपनी जांच करवाती हैं। इसमें कई महिलाओं को डॉक्टर अल्ट्रासाउंड की सलाह देते हैं। 15 अप्रैल तक गर्भवती समेत अन्य मरीजों को निजी लैबों में अल्ट्रासाउंड करवाने पडे़ंगे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि सरकार से चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए एक अन्य रेडियोलॉजिस्ट की मांग की गई है। जोकि जल्द ही पूरी होने वाली है। इसके बाद डॉक्टर के छुट्टी पर जाने से मरीजों को अल्ट्रासाउंड की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed