{"_id":"5bec5137bdec22694623e119","slug":"191542213943-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे को खत्म करने के लिए पुलिस को लोगों की जरूरत : डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे को खत्म करने के लिए पुलिस को लोगों की जरूरत : डीजीपी
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
DGP SR Mardi
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी ने अपने संबोधन में कहा कि नशे की बुराई को खत्म करने के लिए पुलिस को आम जनता के सहयोग की आवश्यकता है। पुलिस अपने स्तर पर नशे को खत्म करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। इस अभियान के तहत स्कूलों में नुक्कड़ नाटकों के जरिये छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के में बताया जा रहा है। जिससे छात्र नशे की लत में न पड़े। पुलिस महानिदेशक ने यह बात बुधवार को दरबार हाल में पुुलिस विभाग के आयोजित नशा निवारण जागरूकता कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि पुलिस ने प्रदेश में चंबा जिले में भारी मात्रा में चरस पकड़ी है। इस चरस को बाद में अदालत की अनुमति लेकर नष्ट किया जाता है। थोड़ी मात्रा की चरस को नष्ट करते समय पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी रहती है। जबकि ज्यादा मात्रा को नष्ट करते समय आईजी और डीआईजी का उपस्थित होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी ने मौजूद छात्रों समेत अन्य युवाओं के पूछे सवालों के जवाब भी दिए। इस मौके पर युवाओं और छात्रों ने नशे से संबंधित कई सवाल पुलिस महानिदेशक से किए। कार्यक्रम में मौजूद महिला ने पुलिस महानिदेशक से सवाल पूछा कि शराब सेहत के लिए हानिकारक है, तो सरकार इसे बंद क्यों नहीं कर देती। इसका जवाब देते हुए महानिदेशक ने कहा कि शराब सरकार की कमाई का जरिया है। इसलिए सरकार इसे बंद नहीं कर सकती। अगर युवा शराब पीना छोड़ देते हैं तो अन्य नशे की तरफ आकर्षित हो जाएंगे। जोकि उनके लिए और भी हानिकारक है।
विज्ञापन