फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पंद्रह सालों में नहीं बन पाया हथला प्राइमरी स्कूल का भवन

पंद्रह सालों में नहीं बन पाया हथला प्राइमरी स्कूल का भवन

Wed, 17 Oct 2018 09:52 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
पंद्रह सालों में नहीं बन पाया हथला प्राइमरी स्कूल का भवन

नेक सिंह ठाकुर

विज्ञापन

साहो (चंबा)। शिक्षा खंड हरदासपुरा के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला हथला का भवन 15 सालों के बाद भी नहीं बन पाया है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्वीकृत हुई करीब आठ लाख की राशि का सही समय पर भूमि का चयन न होने के चलते पैसा लैप्स भी हो चुका है। इसके बाद हालांकि कपडोथा में करीब 12 वर्ष पूर्व जमीन चयनित होने के बाद भवन निर्माण का कार्य आरंभ किया गया लेकिन, यह कार्य महज नींव से आगे नहीं बढ़ पाया है। कुल मिलाकर विभागीय लापरवाही वर्तमान समय में राप्रापा हथला में शिक्षारत विद्यार्थियों पर भारी पड़ती दिख रही है। वर्तमान समय में विद्यालय निजी भवन में चल रहा है। निजी भवन के मालिक ने भी दो टूक शब्दों में एक माह के भीतर भवन खाली नहीं करने पर भवन में ताला जड़ने के बारे में शिक्षा विभाग को चेताया है।


राप्रापा हथला 19 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मगर पिछले कई सालों से भवन निर्माण नहीं होने के कारण स्कूल की कक्षाएं निजी भवन में चलाई जा रही हैं। यहां पर भी सुविधाओं का अभाव है। मकान मालिक आसो राम ने बताया कि उन्होंने शिक्षा विभाग से उनके कमरे खाली करने के बारे में कई बार शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन को अर्जी दी है।

विज्ञापन

 

बावजूद इसके अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जा सके हैं। इसके चलते अब मकान मालिक ने एक माह के भीतर उनके कमरे खाली नहीं होने पर कमरों में ताला जड़ने की बात कही है।एसएमसी प्रधान आसो राम, सदस्य भानो, उत्तम चंद, जोगिंद्र, सतो, नंदो, ज्ञानों, परसो, किरपो और ज्ञानो ने बताया कि शिक्षा विभाग और प्रशासन को विद्यालय भवन निर्माण करवाने के बारे में कई बार आग्रह किया जा चुका है। मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक फौजा सिंह ने बताया कि उन्होंने हाल ही में ज्वाइन किया है। पूरे मामले की तफ्तीश करने के बाद ही इस दिशा में उचित कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed