{"_id":"5b9159fb867a5501370eeb3b","slug":"191536252411-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। पशु चराते समय खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान हरी राम पुत्र रघु गांव नाली पंचायत दाडवीं के रूप में हुई है। वह बुधवार शाम को गांव के पास पहाड़ी पर पशुओं को चरा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसला और खाई में गिर गया। खाई में गिरने से उसे गंभीर चोटें आई।
सिर पर लगी गंभीर चोट के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने शव को खाई से निकाला और इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को राहत राशि के रूप में दस हजार रुपये की मदद दी गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन