{"_id":"5b6f15a64f1c1bf0258b45da","slug":"191534006694-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-करियां रूट पर चलने वाली बसों में हो रही ओवरलोडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-करियां रूट पर चलने वाली बसों में हो रही ओवरलोडिंग
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
hrtc
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा-करियां रूट पर चलने वाली बसों में जमकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मगर परिवहन विभाग और पुलिस ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। हालत यह है कि बसों में ठूूंस-ठूंस कर सवारियां भरी जा रही हैं। 30 सीटों वाली बसों में 70 से 80 सवारियां भरकर चलती रही हैं। मगर कोई भी उनके खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। इस वजह से बसों के हमेशा दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है।
ऐसा लगता है कि उन्हें पुलिस और अन्य किसी विभाग का कोई डर नहीं है। चालक स्टीयरिंग से ज्यादा ध्यान स्टीरियो बजाने में देते हैं। जोकि किसी भी समय दुुर्घटना का कारण बन सकता है। लोकल बसों की दुर्घटनाओं के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। पुलिस और परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रमों में ओवर लोडिंग सहित अन्य ट्रैफिक नियमों की पालना को लेकर बड़े-बड़े जागरूकता अभियान चलाते हैं। मगर असलियत में बस चालक सहित अन्य वाहन चालक ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाते हैं। उनके खिलाफ आवाज उठाने वाला कोई नहीं होता।
विज्ञापन
यही कारण है कि करियां-चंबा रूट पर चलने वाली बसों में पैसे कमाने के चक्कर में जमकर ओवरलोडिंग की जा रही है। जो कभी हादसे का कारण बन सकती है। बसों में ओवरलोडिंग पुलिस की आंखों के सामने होती है। भरमौर चौक पर बसों में जबरन ठूंस-ठूंस कर सवारियां बैठाई जाती हैं। मगर यहां पर कोई न कोई ट्रैफिक कर्मी मौजूद रहता है। इसके अलावा वहां पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। मगर कार्रवाई करने को कोई भी ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। जल्द ही भरमौर चौक पर नाका लगाया जाएगा। ओवरलोडिंग करने वाले बस ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन