{"_id":"5b2d2ca14f1c1b634d8b7ed5","slug":"191529687201-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भडियांकोठी में बीपीएल सर्वे पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भडियांकोठी में बीपीएल सर्वे पर उठाए सवाल
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। भडियांकोठी पंचायत में बीपीएल सर्वे की जांच करवाने को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त हरिकेश मीणा से मिला। ग्रामीणों में उत्तम चंद, ओम प्रकाश, रमेश कुमार, सुनील कुमार ने बताया कि भडियांकोठी में बीपीएल को लेकर जो सर्वे हुआ है, वह सरासर गलत हुआ है। इस सर्वे में पात्र लोगों को बीपीएल से बाहर रखा गया है जबकि अपात्र लोगों को बीपीएल में शामिल किया गया है। इसकी जांच होना आवश्यक है। साथ ही सर्वे करने वाले अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि कोई भी भविष्य में इस प्रकार की हरकत न करे। पंचायत में जिन लोगों के पास पक्के मकान हैं, कमाई का बढ़िया जरिया है, ऐसे लोगों को बीपीएल में शामिल किया गया है। निर्धन परिवारों को बीपीएल में जगह नहीं मिल पाई है। इसको लेकर लोगों में सरकार और प्रशासन के प्रति काफी रोष है। उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि सर्वे को लेकर गंभीरता से जांच की जाए। अपात्र को बीपीएल से बाहर और पात्र परिवारों को बीपीएल में शामिल किया जाए।
000
विज्ञापन
000