फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ढाई घंटे देरी से पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, किसान परेशान

ढाई घंटे देरी से पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, किसान परेशान

Sat, 05 May 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
ढाई घंटे देरी से पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, किसान परेशान
jp nadda - फोटो : FILE PHOTO

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। ग्राम स्वराज अभियान के तहत हरीपुर में आयोजित आजीविका दिवस के मुख्यातिथि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री कार्यक्रम में ढाई घंटे देरी से पहुंचे। इस वजह से प्रदर्शनी में पहुंचे किसानों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हालत यह थी लोग भूखे रहकर केंद्रीय मंत्री का इंतजार करते रहे। मगर केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में इसका जिक्र तक नहीं किया। इससे लोगों में खासा रोष देखने को मिला। हालत यह थी कि आयोजकों न ही लोगों ने खाने का इंतजाम किया था और न ही बैठने के लिए कुर्सियां और पंडाल पहले से तैयार थे। इस वजह से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई। ऐसे में कई लोग केंद्रीय मंत्री के पहुंचने से पहले ही लौट गए।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का कार्यक्रम में आने का समय दोपहर करीब साढ़े बारह बजे निर्धारित था। मगर केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम में करीब तीन बजे पहुंचे। इसकी वजह से कार्यक्रम में आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालत यह थी कि ढाई घंटे का लंबा इंतजार करते-करते कई लोग कुर्सियों में ही सो गए। इसके अलावा लोगों को भूखे पेट ही रहना पड़ा। उनके खानपान की कार्यक्रम में कोई व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते कई लोग कार्यक्रम को छोड़ घरों के लिए रवाना हो गए। इससे कार्यक्रम में गिने चुने लोग और भाजपा कार्यकर्ता ही शेष रहे गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम में आयोजकों की लापरवाही भी देखने को मिली।


केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम के पहुंचने से कुछ समय पहले टेंट और कुर्सियां लगाई जा रही थी। जबकि कार्यक्रम में टेंट और कुर्सियों की व्यवस्था पहले होनी चाहिए थी। मगर ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। इसकी वजह से कार्यक्रम में आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हद तो तब हो गई, जब केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में देरी से आने का जिक्र तक नहीं किया। उन्हें देख कर ऐसा नहीं लगा कि वह कार्यक्रम में देरी से आए। इसको लेकर लोगों में खासा रोष देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed