{"_id":"5aa4062f4f1c1baf758b4b36","slug":"191520698927-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 124 शराब ठेके होंगे नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 124 शराब ठेके होंगे नीलाम
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। आबकारी एवं कराधान विभाग ने 16 मार्च को जिला के 124 शराब के ठेकों का आवंटन किया जाएगा। आवंटन प्रक्रिया ड्रा के जरिये होगी। ठेके लेने की इच्छा रखने वाले ठेकेदारों को 16 मार्च सुबह आठ बजे तक विभाग के कार्यालय में आवेदन करना होगा। ठेकों की कीमत विभाग ने पहले ही तय कर ली है। इसके चलते आवंटन के दौरान कीमत को लेकर किसी प्रकार का बवाल नहीं होगा। प्रदेश सरकार ने शराब के ठेकों का आवंटन करवाने के निर्देश हैं।
इसको लेकर आबकारी एवं कराधान विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी है। ठेकों के आवंटन को लेकर विभाग की ओर से आवेदन मांगें गए हैं। 16 मार्च सुबह आठ बजे तक आवेदन प्रक्रिया होगी। इसी दिन 16 मार्च को दोपहर के समय बचत भवन चंबा में ठेकों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
आवंटन बोली के जरिये नहीं बल्कि ड्रॉ के जरिये होगा। डिब्बे में सभी आवेदकों की पर्ची डाली जाएगी। डिब्बे में से एक पर्ची को बाहर निकाला जाएगा। जिस आवेदक की पर्ची बाहर निकलेगी। उसे संबंधित ठेका आवंटित किया जाएगा। ठेके के आवंटन को लेकर विभाग ने तय कीमत आवेदक को चुकानी होगी।
विज्ञापन
इसे चुकाने के बाद ही आवेदक ठेका संचालित कर पाएगा। विभाग ने जिले के आवेदकों से आग्रह किया है कि वह उपरोक्त तारीख तक आवेदन विभाग के पास जमा करवाएं।
ड्रॉ के जरिये आवंटित होंगे जिला के शराब ठेके : नविंद्र सिंह
ईटीसी नविंद्र सिंह ने बताया कि ठेकों के आवंटन को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। 16 मार्च को ड्रॉ के जरिये ठेकों का आवंटन होगा। जिस आवेदक के नाम की पर्ची निकलेगी। उसको संबंधित ठेका दिया जाएगा।