फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   शिलान्यास के बाद एक इंच नहीं बनी सड़क, लोग निराश

शिलान्यास के बाद एक इंच नहीं बनी सड़क, लोग निराश

Wed, 31 Jan 2018 10:53 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
शिलान्यास के बाद एक इंच नहीं बनी सड़क, लोग निराश
road shimla - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। ग्राम पंचायत भरमौर के आधा दर्जन गांव आज भी सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। सड़क को लेकर ग्रामीण कई बार सरकार और प्रशासन से मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। पंचायत के सेरी, गोआ, तरगोथा, खरिया और गोसन गांव में रहने वाली 1500 आबादी लंबे समय से सड़क बनाने की मांग कर रही है। मगर अभी तक उन्हें आश्वासन ही मिल पाया है। इस वजह से लोगों के लिए सड़क का सपना आज भी अधूरा है। इस वजह से ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचने के लिए डेढ़ किमी का सफर तय करना पड़ता है। किसानों और बागवानों को नकदी फसल को मंडी पहुंचाने में भी काफी परेशानियां आती हैं। मजबूरी में उन्हें खच्चर पर लादकर फसल मुख्य सड़क तक पहुंचानी पड़ती है। इसके बाद निजी वाहन से फसल को मंडी पहुंचाया जाता है। इसमें उन्हें काफी रकम खर्च करनी पड़ती है। पंचायत उपप्रधान विजय कुमार, देवी चंद, सुरेश कुमार, राजकुमार, संजय, सुनील, पवन, केवल कृष्ण, देसराज और तिलक राज ने बताया कि कांग्रेस सरकार के समय में गांव को जोड़ने के लिए डेढ़ वर्ष पहले सड़क का शिलान्यास हुआ था। मगर इसके बाद एक इंच भी सड़क नहीं बन पाई है। इसके कारण लोगों का सड़क से जुड़ने का सपना पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने कई बार पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौर से सड़क की मांग की। मगर हर बार उन्हें मात्र आश्वासन ही मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि उपरोक्त गांव को जल्द से जल्द सड़क से जोड़ा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed