{"_id":"5a5647764f1c1b273c8b5e7e","slug":"191515603830-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान की तीसरी मंजिल से नीचे गिरा मिस्त्री, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान की तीसरी मंजिल से नीचे गिरा मिस्त्री, मौत
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
CRIME
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। सेई कोठी के नरवाड़ गांव में घर के निर्माण लगे मिस्त्री की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मिस्त्री के साथ में काम कर रहे दो सहयोगी हादसे में घायल हो गए हैं। दूसरी मंजिल में किसी तरह से फंसने से उनकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार देसराज पुत्र जय दयाल सिंह निवासी बैरागढ़ नरवाड़ गांव में मकान बनाने का कार्य कर रहा था। बुधवार को वह मकान की तीसरी मंजिल पर काम कर रहा था। इसके साथ दो अन्य लोग भी काम कर रहे थे। जिन फट्टों पर खड़े होकर वह कार्य कर रहे थे, अचानक टूट गए। इससे तीनों तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। देसराज तीसरी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर गिर गया। जबकि अन्य लोग दूसरी मंजिल में किसी तरह से टिक गए। तीसरी मंजिल से नीचे गिरने पर देसराज को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोग उसे फौरन सिविल अस्पताल तीसा ले गए। सहां देसराज को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जबकि दो अन्य लोगों को मरहम पट्टी के बाद घर भेज दिया गया। मगर चंबा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देसराज ने दम तोड़ दिया। हालांकि डॉक्टरों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया। चिकित्सकों के अनुसार उसका खून काफी बह चुका था। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने मामले को लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा गया। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि नलवाड़ गांव में तीसरी मंजिल से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।