{"_id":"5cb364a8bdec22143d398926","slug":"181555260584-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा के निजी स्कूलों में हर साल बढ़ा रहे 13 प्रतिशत तक फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा के निजी स्कूलों में हर साल बढ़ा रहे 13 प्रतिशत तक फीस
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला चंबा के तहत आते हाई और सीनियर सेकेंडरी निजी स्कूलों में हर साल सात से 13 प्रतिशत तक फीस बढ़ोतरी की जा रही है। इसका खुलासा उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने हाल ही में किए गए निरीक्षण के दौरान हुआ है। निरीक्षण में यह बात सामने आई है कि निजी स्कूल प्रबंधक हर साल फीस बढ़ोतरी कर रहे हैं। इससे अभिभावकों पर हर वर्ष फीस का बोझ बढ़ता जा रहा है। शिक्षा विभाग यह निरीक्षण रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजेगा।
इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार जिले में 52 हाई और सीनियर निजी स्कूल हैं। यहां हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मगर बढ़ रही फीस का मामला हर साल गर्माता जा रहा है। ऐसे में इस बार निदेशालय की ओर से निजी स्कूलों पर कुछ हद तक शिकंजा कसने के प्रयास किए हैं। बेतहाशा बढ़ोतरी को रोकने के लिए निदेशालय ने पहले जहां समस्त उपनिदेशकों को जिले के निजी स्कूल प्रबंधकों से बैठक करने के लिए कहा।
इस बैठक में स्कूलों जा लिए जा रहे विभिन्न प्रकार के खर्चों को लेकर जानकारी जुटाई गई। इसके बाद निदेशालय की ओर निरीक्षण कर सभी स्कूलों का रिकॉर्ड जांचने के भी आदेश दिए है। इसके तहत जिले के स्कूलों में शिक्षा विभाग की टीमें गठित की गई है, जो स्कूल में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
ऐसे में हाल ही में अधिकांश स्कूलों का निरीक्षण विभागीय टीमों ने कर लिया है। इसमें इस बात का खुलासा हुआ है कि हर साल निजी स्कूल सात से लेकर 13 प्रतिशत तक फीस बढ़ोतरी कर रहे है। इससे अभिभावकों पर बोझ बढ़ता जा रहा है। लगातार फीस बढ़ोतरी के कारण अभिभावक भी परेशान है और विभाग से शिकंजा कसने की भी गुहार लगा रहे हैं।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा देवेंद्र पॉल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। अब तक यह बात सामने आई है कि निजी स्कूल हर साल सात प्रतिशत से लेकर 13 प्रतिशत तक फीस बढ़ोतरी कर रहे है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल प्रबंधकों को यह आदेशित किया गया है कि फीस बढ़ोतरी से पहले अभिभावकों को विश्वास में ले। जिससे कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाएगी।