{"_id":"5c87e3ebbdec2213fe5d201f","slug":"181552409579-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालकों से बिना वजह रिकवरी न करें एचआरटीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालकों से बिना वजह रिकवरी न करें एचआरटीसी
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम चालक यूनियन चंबा का प्रतिनिधिमंडल आरएम चंबा सुभाष से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई यूनियन के प्रधान ओम शंकर ने की। प्रतिनिधिमंडल ने आरएम को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द मांगों को पूरा करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यूनियन की कई ऐसी मांगे हैं जो लंबे लंबित चल रही है।
इस कारण चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पदाधिकारियों ने यूनियन की विभिन्न मांगे चालकों के शौचालयों की व्यवस्था की जाए, वर्कशॉप में बिखरे टायरों को हटाया जाए, चालकों से बिना वजह रिकवरी न की जाए, ड्यूटी इंचार्ज का व्यवहार हंसमुख होना चाहिए जैसी मांगें आरएम चंबा के समक्ष रखी। इसके साथ ही आग्रह किया कि वर्ष 2012-13 के रात्रि भत्ते का एरियर जल्द प्रदान करवाया जाए। इससे पूर्व चालक यूनियन से स्थापना दिवस मनाया।
इसके साथ ही ध्वजारोहण की रस्म अदा की। साप्ताहिक अवकाश समय पर दिया जाए। इस मौके पर महासचिव मदन लाल, अध्यक्ष सुुुभाष चंद, उपाध्यक्ष याकूब मोहम्मद, सचिव अनिल कुमार, जमात अली, राजीव कुमार, पवन कुमार, अंग्रेज सिंह, प्रवीण कुमार, मुस्सदी राम, दर्शन सिंह, जोगिंद्र कुमार, मनोज कुमार, भूपेंद्र कुमार और नरेश कुमार मौजूद रहे।