फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मणिमहेश के पड़ावों में गंदगी का आलम, डीसी हुए तल्ख

मणिमहेश के पड़ावों में गंदगी का आलम, डीसी हुए तल्ख

Sun, 09 Sep 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
मणिमहेश के पड़ावों में गंदगी का आलम, डीसी हुए तल्ख
manimahesh - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर(चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा में प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद गंदगी का आलम है। इस वजह से देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं मणिमहेश में ग्लेशियरों और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। रविवार को विधायक जियालाल के साथ यहां निरीक्षण के लिए पहुंचे उपायुक्त ने इस स्थिति को देखते हुए कड़े निर्देश जारी किए हैं ताकि बड़े शाही स्नान तक व्यवस्थाओं को सुधारा जा सके।

इसको लेकर उन्होंने लंगर समितियों और सेक्टर अधिकारियों को भी उचित निर्देश जारी किए। उनके साथ एडीएम पृथीपाल सिंह भी थे। यात्रा के कई पड़ावों पर खुले में कूड़ा कचरा फैला था। इसमें लंगर समितियों की लापरवाही भी सामने आ रही है। जबकि जगह-जगह रास्तों में गंदगी फैली हुई थी। पवित्र मणिमहेश यात्रा के तहत छोटा शाही स्नान दो सितंबर को विधिवत रूप से हो चुका है। वहीं, छोटे शाही स्नान के बाद से यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


ऐसे में अब बडे शाही स्नान को लेकर प्रशासन एक्शन मोड पर है। इसको देखते हुए रविवार को भरमौर के विधायक जियालाल कपूर, जिलाधीश चंबा हरीकेश मीणा और एडीएम भरमौर पीपी सिंह ने स्थिति का जायजा लिया। मणिमहेश यात्रा संबंधी प्रबंधों का जायजा लेने पहुंचे डीसी चंबा ने बड़े शाही स्नान को लेकर पेश आने वाले ट्रैफिक चैलेंज को लेकर यातायात प्रभारी और पुलिस जवानों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरीकुंड में रोशनी हो पर्याप्त इंतजाम
यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव गौरीकुंड के पास रात के समय रोशनी न होने संबंधी शिकायत भी जिलाधीश चंबा के पास पहुंची। शिकायत के आधार पर डीसी चंबा ने सेक्टर अधिकारी और वहां पर तैनात कर्मचारियों को गौरीकुंड के आसपास बिजली की व्यवस्था करवाने के बारे में निर्देश दिए।

मुख्य जगहों पर नहीं दानपात्र
यात्रा के विभिन्न पड़ावों में कुछ जगहों पर दानपात्रों को उचित जगहों पर स्थापित नहीं किया गया है। इसको लेकर जिलाधीश चंबा ने इन दानपात्रों को सही जगहों पर स्थापित करने के बारे में एडीएम भरमौर को निर्देश दिए।


जिलाधीश चंबा हरीकेश मीणा ने बताया कि रविवार को यात्रा संबंधी प्रबंधों, व्यवस्था का जायजा लेने के लिए यात्रा पर निकले। इस दौरान सामने आने वाली कमियों को दूर करने बारे सफाई ठेकेदार, लंगर समितियों और सेक्टर अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed