{"_id":"5b9159fe867a557fe2536109","slug":"181536252414-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चॉपर के जरिये 569 शिव भक्तों ने की मणिमहेश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चॉपर के जरिये 569 शिव भक्तों ने की मणिमहेश यात्रा
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
Manimahesh Chopper
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान 569 शिव भक्तों ने हेली टैक्सी के जरिये आवाजाही की। मौसम के बिगड़ते मिजाज के चलते पूरा दिन भर में 56 उड़ानें ही हो पाईं। हल्की बारिश और धुंध पड़ने से हवाई सेवाएं कुछ देरी के लिए बीच-बीच में बंद रहीं। बावजूद इसके हेली टैक्सी के जरिये यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में अब इजाफा होना शुरू हो गया है।
गौरतलब हो कि मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु हेलीटैक्सी, खच्चर और घोड़ों के माध्यम से भी यात्रा के अलग-अलग पड़ावों को पार करते हैं। इसके अलावा अधिकांश शिव भक्त पैदल ही यात्रा करने में विश्वास रखते हैं। पैदल यात्रा करने वाले शिवभक्तों की थकान भोले के जयकारों की गूंज से पल भर में दूर हो जाती है। भरमौर हेलीपैड से गौरीकुंड और गौरीकुंड से भरमौर के लिए पूरे दिन भर में 56 उड़ानें हुईं। यूटीआर कंपनी के चॉपर के जरिये 395 श्रद्धालुओं ने आवाजाही की। इसमें 201 श्रद्धालुओं ने भरमौर से गौरीकुंड के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन
वहीं, 194 शिव भक्त गौरीकुंड से हेलीटैक्सी के जरिये भरमौर पहुंचें। वहीं, आर्यन एविएशन कंपनी के चॉपर में कुल 174 श्रद्धालुओं ने यात्रा की। चॉपर के जरिये 89 शिव भक्त भरमौर से गौरीकुंड और 85 श्रद्धालुओं ने गौरीकुंड से भरमौर के लिए प्रस्थान किया। एडीएम भरमौर पृथीपाल सिंह ने बताया कि हेलीटैक्सी की 56 उड़ानों के जरिये वीरवार को 569 श्रद्धालुओं ने आवाजाही की है। उन्होंने कहा कि हवाई सेवा के जरिये यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में अब धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन