फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जीएसटी से जुड़ी हर समस्या का कार्यशाला में होगा निदान

जीएसटी से जुड़ी हर समस्या का कार्यशाला में होगा निदान

Tue, 28 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी से जुड़ी हर समस्या का कार्यशाला में होगा निदान
GST - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से 30 अगस्त को होटल आशियाना में सेवाकर संबंधित मुद्दों पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें जीएसटी के अंतर्गत आने वाला हरेक व्यक्ति दुविधा का समाधान पा सकता है। इस कार्यशाला वह हर कोई व्यक्ति को जीएसटी के दायरे में आता है, कार्यशाला में भाग ले सकता है। कार्यशाला में जीएसटी भरने से लेकर अन्य सभी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी नविंद्र सिंह ने बताया कि ठेकेदार, दुकानदार और व्यापारी जो भी जीएसटी के दायरे में आता है।


वह इस कार्यशाला में आकर समस्या को विभागीय अधिकारी के समक्ष रख सकता है। उसका समाधान कार्यशाला के दौरान किया जाएगा। कार्यशाला के लिए जिले के सभी उपमंडलों के आलाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस कार्यशाला में उपस्थिति दर्ज करवा पाएं। उन्होंने जीएसटी के दायरे में आने वाले हर वर्ग से आग्रह किया है कि वह इस कार्यशाला में आकर समस्या का निदान पाएं। ताकि भविष्य में उन्हें जीएसटी संबंधित कोई भी परेशानी पेश न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed