फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भालू ने युवक को किया लहुलूहान, टांडा रेफर

भालू ने युवक को किया लहुलूहान, टांडा रेफर

Mon, 09 Jul 2018 11:21 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
भालू ने युवक को किया लहुलूहान, टांडा रेफर
bear shimla - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। डलहौजी-खज्जियार मार्ग पर लक्कड़मंडी में भालू ने एक युवक बुुुरी तरह से घायल कर दिया है। हादसा उस समय हुआ जब सुनील घर से बाहर टलने के लिए निकला था। इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। लोगों ने उसकी चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे और भालू को भागकर किसी तरह से उसकी जान बचाई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनसार सुनील कुमार पुत्र मदन लाल सोमवार सुबह छह बजे घर से टहलने के लिए निकला। जब वह घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचा, तो साथ लगते जंगल से अचानक भालू निकलकर उस पर झपट पड़ा। भालू को अपने ऊपर हमला करता देख और सन रह गया। मगर वह डरा नहीं। उसने डट कर भालू का मुकाबला लिया। करीब दस मिनट तक उसके और भालू के बीच घमासान हुआ। इतनी देर में सुनील की चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने डंडों से मारकर भालू को भगाया। साथ ही घायल सुनील को इलाज के लिए डलहौजी पहुंचाया।
विज्ञापन


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की ओर से घायल को दस हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई। भालू की मौजूदगी से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। डीएफओ राकेश कटोच ने बताया कि भालू के हमले से एक युवक घायल हो गया है। परिजन को विभाग की ओर से सहायता राशि दी गई है। उसके इलाज में विभाग पूरी सहायता करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed