{"_id":"5b29354d4f1c1b614d8b72e9","slug":"181529427277-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर ओवर से मलान ने करियां को एक रन से दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर ओवर से मलान ने करियां को एक रन से दी मात
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट डेमो फोटो
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान में खेले जा रहे मणिमहेश क्रिकेट प्रतियोगिता में मलान की टीम ने करियां को सुपर ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में एक रन से हराया। इस मुकाबले में दोनों टीमों का स्कोर टाई रहने पर मैच का फैसला सुपर ओवर के जरिये हुआ। इसमें मलान की टीम ने बाजी मार ली। इससे पहले मलान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसमें मलान की टीम ने निर्धारित पंद्रह ओवरों में हैप्पी के 23 रनों की बदौलत 92 रनों का स्कोर खड़ा किया।
बाद में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी करियां की टीम ने सधी हुई शुरूआत की। मगर मध्यक्रम लड़खड़ाने से करियां की टीम 92 रन ही बना सकी। करियां की ओर से अबू ने 20 रन बनाए। मुकाबला टाई रहने पर मैच का फैसला सुपर ओवर से करना पड़ा। करियां ने सुपर ओवर में 4 रन बनाए। इसके बाद मलान की टीम ने तीन गेंदों में पांच रन बनाकर मैच अपनी झोली में डाल लिया। इससे पहले मुकाबले में बरौर ने देवीदेहरा को आठ विकेट से हराया।
विज्ञापन
देवीदेहरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए। देवीदेहरा की ओर से सूरज और अक्षय के अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। बाद में बल्लेबाजी करते हुए बरौर की टीम ने महज दो विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। मंगलवार को पुलिस मैदान में क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। मलान और बरौर की टीम ने मंगलवार को विरोधी टीमों को हराकर टूर्नामेंट के दूसरे चरण में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन