{"_id":"5aef3e744f1c1b5d098b87a2","slug":"181525628532-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-अथेड़ मार्ग पर निगम की बस एक साल से ठप्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-अथेड़ मार्ग पर निगम की बस एक साल से ठप्प
Updated Sun, 06 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-अथेड़ मार्ग पर एक वर्ष से निगम की बस सेवा बंद
बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
ग्रामीणों ने परिवहन निगम से बस सेवा बहाल करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
तेलका (चंबा)। चंबा-अथेड़ मार्ग पर परिवहन निगम की बस सेवा पिछले एक साल बंद पड़ी है। इस वजह से करीब पांच पंचायतों की आबादी को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि बस सेवा दोबारा शुरू करने बारे वह कई बार परिवहन निगम से आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक रूट पर दौड़ने वाली बस को शुरू नहीं किया गया है। ऐसे में उन्हें आवाजाही के दौरान दिक्कतें पेश आती है। जानकारी के अनुसार मार्ग उपमंडल सलूणी के तहत ग्राम पंचायतें ग्वालू, करवाल, सेरी, मांझली और ठाकरीमट्टी को जिला मुख्यालय से जोड़ता है। यहां निगम की ओर से बस सेवा शुरू की थी। मगर इसके कुछ समय के बाद ही अचानक इसे बंद कर दिया। इसके बाद दोबारा से अभी तक शुरू नहीं किया है। ग्रामीणों ने बताया कि दो माह पहले भी एक अन्य बस यहां चलाई गई थी। मगर इस बस सेवा को भी अब बंद कर दिया गया है। इजिस कारण उक्त पंचायतों सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। अविनेश शर्मा, सतीश शर्मा, रोशन लाल, संजय कुमार, दीपक ठाकुर, रोहित कुमार, नवदीप कुमार, अजय कुमार, अनिल कुमार, मुनीष कुमार, बिहारी लाल, विजय कुमार, रतन सिंह और हेम राज ने बताया कि बस चलने से यहां लोगों को काफी सुविधा मिल रही थी। मगर वर्तमान में कोई भी बस नहीं दौड़ रही है। ऐसे में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने निगम से मांग की है कि जल्द उक्त रूट पर बस सेवा शुरू की जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
आरएम चंबा सुभाष का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी माह से बस सेवा शुरू करवा दी जाएगी।