{"_id":"5aa6a6634f1c1b01768b4edf","slug":"181520871011-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेला गांव में पेयजल आपूर्ति ठप, सौ परिवार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेला गांव में पेयजल आपूर्ति ठप, सौ परिवार परेशान
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
water shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत खुशनगरी के गांव नेला में पानी की आपूर्ति ठप है। इस वजह से क्षेत्र के सौ परिवार पेयजल संकट से जूझने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित है। इस बारे वह विभाग से कई बार आग्रह कर चुके हैं।
मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। जानकारी के अनुसार गांव में करीब सौ परिवार रहते हैं। पानी न होने के चलते उन्हें यहां-वहां भटकना पड़ रहा है। ग्रामीण सोनू, आयुब खान, दिल मोहम्मद, मंजूर मोहम्मद, मोहम्मद रफ़ी, नासिर खान, बालों बेगम ,नीमू बेगम, छम्मी बेगम, मानीरा बेगम और कुम्हेली बेगम ने बताया कि पानी लाने के लिए दो से तीन किलोमीटर पैदल सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सुबह सुबह पानी की ज्यादा जरूरत होती हैं। स्कूल जाने के लिए बच्चों को पानी की जरूरत होती है। मगर पानी न आने के चलते उन्हें परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से मांग की है कि जल्द पानी की आपूर्ति बहाल की जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
विज्ञापन
जल्द पेयजल आपूर्ति होगी बहाल : भानू प्रताप
आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता भानू प्रताप ने बताया कि इस बारे में उन्हें जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि फील्ड के कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही गांव में पानी की आपूर्ति बहाल करवा दी जाएगी।