फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   फोरलेन कंपनी पर जड़ा मनमानी का आरोप

फोरलेन कंपनी पर जड़ा मनमानी का आरोप

Mon, 15 Jan 2018 10:39 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन कंपनी पर जड़ा मनमानी का आरोप
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

किहार (चंबा)।
लंगेरा-चंबा मार्ग पर चल रहा डबललेन का कार्य ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इस कार्य के चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डबललेन का कार्य कर रही कंपनी पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस कार्य के चलते सड़क की हालत काफी खस्ता है। कंपनी के कर्मचारी मलबा नदी के किनारे फेंक रहे हैं। खस्ताहाल सड़क के चलते उन्हें चार किलोमीटर पैदल सफर तय कर प्रियुंगल से बस लेनी पड़ रही है। खस्ताहाल मार्ग के चलते बस चालक भी प्रियुंगल में ही गाड़ी खड़ी करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण के चलते सड़क की हालत खस्ता है। वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतें पेश आ रही हैैं। सड़क किनारे मलबा होने के चलते उन्हें वाहन चलाने में सावधानियां बरतनी पड़ रही हैं। लंगेरा मार्ग पर भोती छौ के पास ग्लेशियर भी वाहन चालकों की परेशानी को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


वाहन चालकों का कहना है कि ग्लेशियर को हटाने के बारे में वे कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक ग्लेशियर को हटाया नहीं किया गया है। गौरतलब है कि भद्रवाह-लंगेरा-चंबा मार्ग को डबललेन किया जा रहा है। इसका ऑनलाइन शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया था। इस मार्ग के चौड़ा होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। लेकिन वर्तमान में डबललेन का कार्य चला हुआ है और कंपनी मनमानी कर मलबा नदी में फेंक रही है। इसके अलावा मक को सड़क किनारे भी फेंका जा रहा है। इसके चलते स्थानीय लोगों सहित वाहन चालक परेशान हैं। स्थानीय निवासी रिंकू राम, कमल कुमार, प्रवीण कुमार, नेक सिंह, देव राज, प्रकाश चंद, राज कुमार, जीवन सिंह, रंजीत कुमार और रणवीर सिंह ने मांग की है कि सड़क की हालत सुधारी जाए ताकि वाहन चालकों और उन्हें परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द हटाएंगे मलबा
कंपनी के महाप्रबंधक विनीत पटियाल ने बताया कि इस बारे में जानकारी है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे फेंके मलबे को हटाने के प्रयास जल्द किए जाएंगे।

दो दिन में ग्लेशियर हटाएंगे
लोक निर्माण विभाग मनोज कुमार ने बताया कि ग्लेशियर को हटाने का कार्य भी शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो दिनों में ग्लेशियर को हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed