फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   180 meter long bridge will be built on Bhatti drain on the highway

Chamba News: हाईवे पर भट्ठी नाला पर बनेगा 180 मीटर लंबा पुल

Mon, 22 Jan 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 Jan 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
180 meter long bridge will be built on Bhatti drain on the highway
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर आने वाले समय में सफर सुहाना होगा। भट्ठी नाला में बरसात और मूसलाधार बारिश भी लोगों, मरीजों और खाद्य सामग्री समेत आपातकालीन वाहनों की आवाजाही में बाधा नहीं बन सकेगी।
विज्ञापन

हाईवे प्रबंधन भट्ठी नाला में 56.20 करोड़ से 180 मीटर लंबा पुल तैयार करवाएगा। इसके प्रस्ताव को मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया से फाइनल मंजूरी मिलना शेष है। अंतिम मुहर लगने के बाद प्रबंधन टेंडर आमंत्रित कर कार्य आवंटित कर देगा। मिनिस्ट्री ऑफ रॉड ट्रांसपोर्ट एवं हाईवे प्रबंधन शिमला की टीम ने भट्ठी नाला का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

पठानकोट से भरमौर के लिए हाईवे पर भट्ठी नाला के जरिये ही वाहनों की आवाजाही होती है। शहर में प्रवेश करने के लिए भी यहीं से होकर आवाजाही करनी पड़ती है। यहां वर्षों से लोग पुल निर्माण बनाने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, अकसर बरसात के दिनों में भट्ठी नाला के पास नाले का जलस्तर बढ़ने से हाईवे भी पानी से भर जाता है। साथ ही पहाड़ी से गिरने वाले मलबे और पत्थरों के कारण हाईवे पर रफ्तार प्रभावित होती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में मेडिकल कॉलेज चंबा से टांडा, शिमला या पीजीआई के लिए रेफर मरीजों को लेकर यहां से होकर लेकर जाना भी कई बार चिंता का विषय बन जाता है। बाहरी जिलों पठानकोट, पंजाब से जिला में लाई जाने वाली दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुओं जैसे दूध, अंडा, ब्रेड समेत सब्जियों के माल वाहक वाहनों की रफ्तार भी हाईवे बंद होने से थम जाती है। ऐसे में हाईवे प्रबंधन की ओर से लोगों को सुविधा देने के लिए भट्ठी नाला पर पुल निर्माण करवाने की योजना बनाई है। प्रस्ताव बनाकर स्वीकृत भी करवाया गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक भट्ठी नाला में बनने वाला 180 मीटर का पुल चार लेयर में होगा। तीन लेयर में कंकरीट और चौथा लेयर लोहे का रहेगा। लिहाजा, पुल की अंतिम स्वीकृति से पूर्व मिनिस्ट्री ऑफ रॉड ट्रांसपोर्ट एवं हाईवे प्रबंधन शिमला की टीम ने भट्ठी नाला का निरीक्षण कर एनएच प्रबंधन के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। भारत सरकार की ओर से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद युद्धस्तर पर कार्य शुरू करने की योजना है।


--हाईवे प्रबंधन के सहायक अभियंता प्रमोद शर्मा, कनिष्ठ अभियंता नितिन शर्मा ने बताया कि 56.20 करोड़ से भट्ठी नालट्पर पुल बनाया जाएगा। अंतिम मुहर भारत सरकार की ओर से लगाई जाएगी। अंतिम मुहर लगते ही प्रबंधन कार्य संबंधी टेंडर आमंत्रित करवा कर आवंटित करवाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed