{"_id":"66745f6973870746ca060ef6","slug":"18-runners-will-represent-chamba-in-athletics-chamba-news-c-88-1-cmb1003-127463-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एथलेटिक्स में 18 धावक करेंगे चंबा का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एथलेटिक्स में 18 धावक करेंगे चंबा का प्रतिनिधित्व
Thu, 20 Jun 2024 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 20 Jun 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
चंबा। धर्मशाला में होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स के लिए जिले की टीम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रतियोगिता में 18 खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह जानकारी जिला एथलेटिक संघ के महासचिव उमेश चौणा ने दी। बताया कि प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी। 23 जून को प्रतियोगिता का समापन होगा। बताया कि इस बार प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। जिला प्रधान शौकत अली ने बताया कि गत वर्ष भी जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहा था। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार भी खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। गौरतलब है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 60,100, 200 400, 600, 800, 1500, 2000, 5000, 10000 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, जेवलिन थ्रो आदि स्पर्धाएं होगी।
--