फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   18 forest friends selected in Pangi forest division got appointment

Chamba News: वन मंडल पांगी में चयनित 18 वन मित्रों को मिली नियुक्ति

Mon, 21 Apr 2025 04:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 21 Apr 2025 04:01 AM IST
विज्ञापन
18 forest friends selected in Pangi forest division got appointment
वन मित्रों को वन विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। वन मंडल पांगी में चयनित हुए 18 वन मित्रों ने ज्वाइन कर लिया है। उनके लिए वन परिक्षेत्र कार्यालय किलाड़ में तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें उन्हें पेड़ों के अवैध कटान, वन्य जीवों का अवैध शिकार, वन भूमि पर अवैध कब्जों, जंगल की आग, मानव वन्य जीव संघर्ष और अवैध खनन सहित वन्य जीवों की अवैध तस्करी के बारे में बताया गया। इसके अलावा उन्हें वन विभाग के अनुशासन और कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें किलाड़ पौधशाला में व्यावहारिक ज्ञान भी दिया गया। वन मंडल अधिकारी पांगी रवि गुलेरिया ने बताया कि तीन दिन के प्रशिक्षण में वन मित्रों को वन विभाग के सभी कार्यों से अवगत करवा दिया गया है। अब वन मित्र नियमित तौर पर अपनी ड्यूटी देने के लिए तैयार हैं। कार्यशाला में वन परिक्षेत्र अधिकारियों ने भी उन्हें प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed