फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तीन दिन का अल्टीमेटम नहीं तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र और शिक्षक

तीन दिन का अल्टीमेटम नहीं तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र और शिक्षक

Tue, 07 May 2019 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन का अल्टीमेटम नहीं तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र और शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

किहार (चंबा)। डांड स्कूल में चल रहे अभिभावकों और स्कूली बच्चों के आंदोलन को शांत करवाने के लिए अभी तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है। इसके चलते अभिभावकों और स्कूली बच्चों में रोष बढ़ता जा रहा है। स्थिति ऐसी है कि पिछले चार दिनों से स्कूली बच्चे कक्षाओं का बहिष्कार कर रहे हैं। अध्यापकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों में अध्यापकों की तैनाती की मांग कर रहे है। अध्यापकों की कमी से इस बार बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट भी प्रभावित हुआ है।

इस कारण स्कूली बच्चों और अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर सोमवार केे स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी और अभिभावक एसडीएम सलूणी से भी मिले है। लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। सोमवार को भी अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा था। जबकि मंगलवार को छुट्टी रही। पिछले चार दिनों से अध्यापक स्कूल में कार्यरत हैं वे रोजाना बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल पहुंच रहे हैं। लेकिन बच्चे पढ़ाई करने के लिए स्कूल नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


अभिभावकों का कहना है कि अगर स्कूल भेजने के बाद भी बच्चों का वार्षिक परीक्षा परिणाम खराब आ रहा है तो बच्चों को स्कूल में भेजने का कोई फायदा नहीं है। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष भोला राम, अभिभावक देविंद्र कुमार, सोनू, अशोक कुमार, बशीर मोहम्मद, संतोष कुमार, सुरेश कुमार और अजय कुमार ने बताया कि सरकार ने डांड में कहने के लिए मॉडर्न स्कूल तो खोल रखा है। लेकिन यहां अध्यापकों की तैनाती तक नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण यहां बच्चों को भविष्य अंधकार की ओर अग्रसर है। अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने साफ कहा है कि शुक्रवार तक स्कूल में अध्यापकों की व्यवस्था नहीं की गई तो सभी अभिभावक अन्य ग्रामीणों के साथ सड़कों पर धरना प्रदर्शन करने के लिए उतर जाएंगे। इसके बाद जो भी परिस्थिति पैदा होगी, उसकी जिम्मेवारी सरकार और विभाग की होगी। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा देवेंद्र पॉल ने बताया कि यह मामला ध्यान में है। उन्होंने कहा कि इस बारे में निदेशालय को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही विभाग के कार्यालय से कर्मचारी डांड स्कूल भेजें जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed