फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खज्जियार में पैराग्लाइडिंग करवाकर पर्यटकों की जिंदगी से कर रहे  खिलवाड़

खज्जियार में पैराग्लाइडिंग करवाकर पर्यटकों की जिंदगी से कर रहे  खिलवाड़

Wed, 17 Oct 2018 09:52 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार में पैराग्लाइडिंग करवाकर पर्यटकों की जिंदगी से कर रहे  खिलवाड़

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। मिनी स्विट्जरलैंड खज्जियार में अवैध रूप से पैराग्लाइडिंग करवाई जा रही है। जो किसी भी समय पर्यटकों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। इसकी वजह यह है कि सरकार और पर्यटन विभाग की ओर से खज्जियार में पैराग्लाइडिंग की अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद भी खज्जियार में पैराग्लाइडिंग करवाई जा रही है। रोजाना सैकड़ों पर्यटकों को पैराग्लाईडिंग की सैर करवाई जा रही है। जबकि यहां लैंडिंग प्वाइंट से लेकर उड़ान भरने के स्थान पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। हैरानी इस बात की है कि झाड़ियों के बीच में पैराग्लाइडर उतारे जा रहे हैं। इसमें कई पर्यटक घायल भी हो चुके हैं। इस बात की है कि प्रशासन को भी सूचना है मगर फिर भी इस संबंध में उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है।

पैराग्लाइडिंग में गलत लैंडिंग से हो चुकी है दो पर्यटकों की मौत
खज्जियार में पैराग्लाइडिंग की गलत लैंडिंग की वजह से दो पर्यटकों की जान जा चुकी है। जबकि आधा दर्जन के करीब पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद भी पर्यटकों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का सिलसिला जारी है। अगर खज्जियार में पैराग्लाइडिंग का उपयुक्त और सुरक्षित रूट है, तो सरकार और पर्यटन विभाग को इसमें वैध रूप से पैराग्लाइडिंग शुरू करवानी चाहिए। ताकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा सके और पर्यटकों की जिंदगी से किसी तरह का खिलवाड़ न हो। इसके साथ ही पैराग्लाइडिंग की क्वालिटी और ग्लाइडर का लाइसेंस भी नियमित रूप से चेक होना चाहिए। पर्यटक राजिंद्र सिंह, वीरू राणा, ओमपाल, जयवीर, हंसराज, जसपाल सिंह, तेजेंद्र सिंह, राहुल, विकास और शैलेस कुमार ने बताया कि खज्जियार में पैराग्लाइडिंग वैध है या नहीं इस बारे में उन्हें को कोई जानकारी नहीं होती।
विज्ञापन

 

हवा में खिंची जा रही सेल्फी
पैराग्लाइडिंग करते समय पर्यटकों की हवा में सेल्फी भी खिंची जा रही है। हालांकि इसको लेकर खास तजुर्बा होना जरूरी है। हवा में गलाइडर का जरा सा रूख बदलने पर बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पर्यटन अधिकारी राम प्रसाद ने बताया कि खज्जियार में पैराग्लाइडिंग करने के लिए किसी प्रकार की विभागीय अनुमति प्रदान नहीं की गई है। इसको लेकर स्थानीय लोगों को पहले भी हिदायत दी जा चुकी है। जल्द ही खज्जियार में दबिश देकर पैराग्लाइडिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed